फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबली हिल्स उपचुनाव: कांग्रेस को नौ हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त, दूसरे नंबर पर BRS; क्या है BJP का हाल?

Fri, 14 Nov 2025 11:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना की हाई-प्रोफाइल जुबली हिल्स सीट पर मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव शुरू से ही मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवें राउंड तक वे बीआरएस की सुनीता पर 9559 वोटों की बढ़त ले चुके हैं, जबकि भाजपा मुकाबले से बाहर दिख रही है। यहां जानिए पूरा अपडेट

विज्ञापन
चुनाव-मतदान। - फोटो : प्रतीकात्मक/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की प्रतिष्ठित जुबली हिल्स सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा है। कड़ी सुरक्षा के बीच जारी गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव हर राउंड में बढ़त बढ़ाते हुए पांचवें राउंड तक 9559 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीआरएस की सुनीता दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भाजपा इस सीट से मुकाबले से बाहर दिख रही है। सत्तारूढ कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस सीट पर लगातार बढ़ती बढ़त के साथ कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन


क्यों हो रहा है उपचुनाव? किन-किन पार्टियों की दावेदारी
बता दें कि जुबली हिल्स सीट के नतीजे कुछ ही घंटों में आने वाले हैं और इसके लिए पूरे राज्य में उत्सुकता बनी हुई है। बीआरएस के पूर्व विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद यह उपचुनाव हुआ है। केवल इस सीट से कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से तीन दलों के बीच देखने को मिल रहा है। चुनावी रण में मुख्य रूप से बीआरएस से मगंती सुनीता, कांग्रेस से नवीन यादव और भाजपा से दीपक रेड्डी चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें