पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र महबूबनगर-रंगा रेड्डी-हैदराबाद से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामचंदर राव को हराया है।