फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना सरकार ने गलवां घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर बनाया

Wed, 22 Jul 2020 09:28 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पूर्वी लदाख की गलवां घाटी में भारत-चीनी सेना के बीच हुई खुनी झड़प में कर्नल संतोष बाबू समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद तेलंगाना सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कर्नल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की तरफ से मदद का आश्वाशन दिया था। अब अपने वादे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को बुधवार को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किए जाने का पत्र सौंपा। साथ ही, उन्हें शहर में एक आवासीय भूखंड भी सौंपा।

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘राज्य सरकार ने भारत-चीन सीमा पर हाल ही में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है।’ इसमें कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को प्रगति भवन में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।’ 
 

विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संतोषी को हैदराबाद और इसके आसपास के इलाकों में ही नियुक्त करें। उन्होंने अपनी सचिव स्मिता सभरवाल को संतोषी की तब तक मदद करने को कहा, जब तक वह पूरा प्रशिक्षण नहीं प्राप्त कर लेती हैं।
विज्ञापन


राव ने प्रगति भवन में संतोषी के परिवार के 20 सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। प्रगति भवन मुख्यमंत्री का अस्थायी कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास है। राव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा ही कर्नल संतोष बाबू के परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

इससे पहले, हैदराबाद जिलाधिकारी स्वेता मोहंती और सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक जी किशोर कुमार ने संतोषी को पॉश बंजारा हिल में 711 यार्ड वर्ग का भूखंड आवंटन से जुड़ा दस्तावेज भी सौंपा। संतोषी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को मदद के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि 39 वर्षीय कर्नल भारतीय थल सेना के उन 20 कर्मियों में शामिल थे, जो 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें