तेलंगाना में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां रंगारेड्डी जिले के आदिबटला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बोंगुलुरु गेट पर एक कार और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, एक घायल हो गया। आदिबटला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राघवेंद्र रेड्डी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।