फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली के एलान पर 'आप' का तंज, बोले- आम आदमी पार्टी की एंट्री से घबराए नीतीश

Fri, 18 Jul 2025 08:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। इसी कारण आज देश की जनता मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दें रही है। आज बिहार में भी इसी केजरीवाल मॉडल की छाया देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
अनुराग ढांडा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बिहार सीएम नीतीश कुमार के पहली बार 125 यूनिट तक की मुफ्त बिजली देने की घोषणा की सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार सीएम को ‘केजरीवाल मॉडल’ की बढ़ती लोकप्रियता और प्रभाव के कारण ही बिजली को लेकर घोषणा करनी पड़ी है। जिससे एक बात स्पष्ट हो जाती है कि आम आदमी पार्टी की एंट्री से इस बार का चुनाव जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। इसी कारण आज देश की जनता मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दें रही है। आज बिहार में भी इसी केजरीवाल मॉडल की छाया देखने को मिल रही है। 

अनुराग ढांडा ने कहा कि जैसे ही आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिले में जाकर जनता को मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाने के लिए मजबूर किया। इसी के चलते आज सीएम नीतीश ने 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का एलान कर दिया। यह पहली बार है, जब नीतीश कुमार ने इस तरह की कोई घोषणा की है। जिससे एक चीज बिल्कुल स्पष्ट है। ये आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण ही संभव हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जहां भी चुनाव लड़ती है, वहां की राजनीति का एजेंडा अपने-आप ही बदल जाता है और असल मुद्दें शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली चुनावी चर्चा का केंद्र बन जाते हैं।

अनुराग ढांडा ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 20 साल से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर दिन हत्याएं हो रही हैं, जनता भय के माहौल में जी रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो खुद को सुशासन बाबू कहते थे, आज पूरी तरह बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। उनकी सरकार में ही बिहार आज सबसे पिछड़ा राज्य बन चुका है। 

उन्होंने ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी एजेंडा जनता की बुनियादी जरूरतों पर केंद्रित होगा। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और केजरीवाल मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएगी और झूठे वादों और एनडीए सरकार के खिलाफ मजबूत विकल्प पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें