फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : हमले का शिकार हुई वन अधिकारी को मिला वन भूमि की रक्षा के लिए स्वर्ण पदक

Thu, 15 Aug 2019 07:51 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तेलंगाना में टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति)  विधायक के भाई के नेतृत्व में लोगों के एक समूह के कथित हमले का शिकार हुईं महिला वन क्षेत्राधिकारी (एफआरओ) को वन भूमि की रक्षा का साहस दिखाने के लिए गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

विज्ञापन


कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर क्षेत्र की एफआरओ अनीता को धुलापल्ली में तेलंगाना वन अकादमी में वन विभाग के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिवंगत केवीएस बाबू स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने अपने भाषण में कहा कि उन्हें वन अधिकारी होने पर गर्व है। अनीता पर जून में उस समय हमला किया गया था जब वह कागजनगर के सरसाला में वनरोपण कार्यक्रम चला रही थीं। महिला अधिकारी पर हमले से हंगामा खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें