फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: चार फ्लैट, महंगी कारें और जमीनें, पूर्व चीफ इंजीनियर ने आय से अधिक संपत्ति जुटाई, जांच में खुलासा

Wed, 16 Jul 2025 10:39 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुरलीधर राव के हैदराबाद स्थित आवास समेत 11 जगहों पर छापेमारी के बाद बड़ी संख्या में संपत्तियों की पहचान की। पूर्व मुख्य अभियंता के चार फ्लैट, कई जमीनें और कई महंगी कारें हैं। एसीबी ने पूर्व चीफ इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच तेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में फंसे सिंचाई विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर मुरलीधर राव ने आय से अधिक संपत्ति जुटाई। तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुरलीधर राव के हैदराबाद स्थित आवास समेत 11 जगहों पर छापेमारी के बाद बड़ी संख्या में संपत्तियों की पहचान की। पूर्व मुख्य अभियंता के चार फ्लैट, कई जमीनें और कई महंगी कारें हैं। एसीबी ने पूर्व चीफ इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच को पहुंची टीम को पूर्व चीफ इंजीनियर के पास बड़ी संख्या में संपत्तियां मिलीं। जांच में सामने आया कि मुरलीधर राव के पास कोंडापुर में एक विला, बंजारा हिल्स और बेगमपेट इलाके में चार फ्लैट, दो व्यावसायिक इमारतें, 11 एकड़ कृषि भूमि और मर्सिडीज बेंज कार है। एसीबी ने चीफ इंजीनियर के हैदराबाद, करीमनगर और जहीराबाद में संपत्तियों पर छापे मारे। 

आवासीय संपत्तियों की फेहरिस्त
जांच में पता लगा कि राव के पास कोंडापुर में एक विशाल विला, बंजारा हिल्स में एक फ्लैट, यूसुफगुडा में एक फ्लैट, बेगमपेट में एक फ्लैट और कोकापेट में एक फ्लैट है। उनके पास कोडाद में एक अपार्टमेंट और वारंगल में एक निर्माणाधीन इमारत भी है। इसके अलावा करीमनगर में एक वाणिज्यिक इमारत और हैदराबाद में एक अन्य इमारत, 11 एकड़ कृषि भूमि और हैदराबाद के मोकिला में 6,500 वर्ग गज कई प्लॉट हैं।
विज्ञापन


तीन चार पहिया वाहन
पूर्व मुख्य अभियंता के पास मर्सिडीज बेंज सहित तीन चार पहिया वाहन हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में सोना है। उनके बैंक खातों में बड़ी रकम जमा है। जबकि जहीराबाद में उनके पास दो किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना है। तलाशी के बाद राव को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उनकी संपत्ति आय के वैध स्रोतों से काफी अधिक है। आय से अधिक संपत्ति मामले में इससे पहले कालेश्वरम परियोजना से जुड़े एक कार्यकारी अभियंता नुने श्रीधर को भी 60 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें