फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार से मिले 6.78 करोड़ रुपए के नकली नोट: तेलंगाना पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए, चार गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 09:17 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान 6.78 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जब्ती रामोजी फिल्म सिटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर की गई, जिसकी आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
तेलंगाना में करोड़ों के जाली नोट बरामद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर एसओटी की टीम ने नकली नोटों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुआ है। इन नोटों की कुल कीमत 6.78 करोड़ रुपये है। फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्त डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार से नकली नोट बरामद हुए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मडुपोजू कर्णाकर, चिनोल्ला माणिक्य रेड्डी, चेरुकुपेल्ली रत्नाकर रेड्डी और करनम अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 
विज्ञापन

नोट बनाना कैसे सीखा?
पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने एक नवंबर को अब्दुल्लापुरमेट में वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने करोड़ों के नकली नोट, फर्जी पुलिस पहचान पत्र, एक नकली पिस्तौल, वॉकी-टॉकी सेट, चार मोबाइल फोन और एक कार जब्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कुंतलूर में एक घर किराए पर लिया था। वहां मुख्य आरोपी असली नोटों को स्कैन करता था और सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी तस्वीरों में एडिटिंग करता था। उसने नकली नोट बनाने का यह तरीका यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट से सीखा था।

छापेमारी में और क्या मिला?
आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने किराए के उस घर की तलाशी ली। वहां से 500 रुपये के नकली नोटों के 134 बंडल बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 6.7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, पुलिस ने प्रिंटर, लैपटॉप, लेमिनेशन मशीन, कटिंग मशीन और नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें