फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभाओं के लिए प्रस्ताव भेजा

Thu, 08 Nov 2018 06:48 PM IST
भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा की तेलंगाना इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जन सभाओं के आयोजन के लिए पार्टी आलाकमान को प्रस्ताव भेजा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लक्ष्मण ने यहां संवाददाताओं को बताया कि चुनाव से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कुछ और जन सभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है। राज्य विधानसभा के लिए सात दिसंबर को चुनाव होना है। 

विज्ञापन


लक्ष्मण ने कहा, ‘‘मोदी की तीन जनसभाओं के लिए इंतजाम किया जा रहा है। अमित शाह के फिर से आने की उम्मीद है। हम प्रधानमंत्री से कम से कम चार सभाओं में भाग लेने का अनुरोध करेंगे। तीन सभाओं के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत महागठबंधन भारी हार की ओर बढ़ रही है। 

इस बीच, युवा तेलंगाना पार्टी (वाईटीपी) नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। वाईटीपी प्रमुख जे. बालकृष्ण रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ काम करने का फैसला किया है। संपर्क किए जाने पर तेलंगाना भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि चुनाव से पहले शाह के पांच जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बारे में ब्यौरे को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है और प्रस्ताव को मंजूरी मिलनी भी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें