फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव 2018: इस विधानसभा सीट में आदिवासी मतदाता तय करते हैं कौन जीतेगा चुनाव

Fri, 26 Oct 2018 03:56 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
VOTE
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनावों में अदिलाबाद जिले का खानपुर विधानसभा सीट आदिवासी मतदाताओं के लिहाज से अहम हो जाता है। इस निर्वाचन क्षेत्र में आदिवासी वोटरों की संख्या यहां से चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करती है। 
विज्ञापन


तेलंगाना के उत्तरी हिस्से में स्थित अदिलाबाद जिला। अदिलाबाद संसदीय क्षेत्र के 7 विधानसभा क्षेत्रों में एक है खानपुर विधानसभा सीट। खानपुर निर्वाचन क्षेत्र का गठन 1978 में हुआ था। गठन के समय से ही यह विधानसभा सीट आदिवासी समुदाय (अनुसूचित जनजाति) के लिए सुरक्षित है।

साल 2011 जनगणना के मुताबिक खानपुर निर्वाचन क्षेत्र की आबादी 2 लाख 78 हजार 541 है। यहां ग्रामीण आबादी 90 फीसदी और शहरी आबादी सिर्फ 10 फीसदी है। कुल आबादी में दलितों की आबादी लगभग 17 फीसदी और आदिवासियों (अनुसूचित जनजाति) की आबादी 33 फीसदी है। 
विज्ञापन


पिछला विधानसभा चुनाव कौन जीता 

पिछले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की प्रत्याशी अजमीरा रेखा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने लगभग 38,511 वोटों से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार रितेश राठौड़ को हराया था। साल 2009 के चुनाव में टीडीपी की सुमन राठौड़ ने कांग्रेस के अजमीरा हरि नाइक को शिकस्त दी थी। 
 
पार्टी प्रत्याशी वोट वोट प्रतिशत
टीआरएस अजमीरा रेखा 67,442 49.33
टीडीपी रितेश राठौड़ 28,931 21.16

खानपुर विधानसभा सीट पर 2014 के चुनाव में कुल 74.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
 
कुल मतदाता 1,83,298
पुरुष मतदाता 87,874
महिला मतदाता 88,706
विज्ञापन

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। तेलंगाना में टीआरएस की सरकार थी और के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा भंग कर समय से पहले चुनाव कराने की मांग की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें