घोषणापत्र जारी करते टीआरएस मुखिया के चंद्रशेखर राव व अन्य पार्टी नेता
- फोटो : ANI
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति ने रविवार को घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र को टीआरएस मुखिया के चंद्रशेखर राव ने परेड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किया। पार्टी ने वादा किया है कि सरकार बनने पर वह सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 61 साल करेगी।
घोषणापत्र प्रस्तुत करने हुए पार्टी ने यह भी कहा कि वह पेशनरों के लिए एक अलग प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। रिटायरमेंट की आयु तीन साल बढ़ाने के साथ पार्टी ने यह वादा भी किया कि बेरोजगार युवाओं को 3,106 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जाएगा।