फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Election: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का राहुल गांधी पर पलटवार, केसीआर से गुप्त गठबंधन का लगाया आरोप

Sun, 15 Oct 2023 03:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

उन्होंने कहा कि भाजपा की तेलंगाना इकाई ने वादा किया है कि पार्टी सत्ता में आते ही केंद्र सरकार के मॉडल का पालन करेगी, जिसके तहत एक साल में 10 लाख नौकरियों के लिए रिक्तियां भरने का लक्ष्य है, क्योंकि छह लाख नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष किशन रेड्डी ने शनिवार को हैदराबाद में नौकरी के लिए तैयारी करने वाली युवती की खुदकुशी मामले में भाजपा पर हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो युवाओं और बेरोजगारों के हित के लिए लड़ रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमेशा की तरह, राहुल गांधी जो कि भ्रमित और अनजान हैं, वह केसीआर के साथ अपने गुप्त गठबंधन को बचाने के लिए ध्यान भटकाने और इस मुद्दे की गंभीरता को कम करने के लिए भाजपा को इसमें घसीट रहे हैं।" 

भाजपा ने किया था वादा
उन्होंने कहा कि भाजपा की तेलंगाना इकाई ने वादा किया है कि पार्टी सत्ता में आते ही केंद्र सरकार के मॉडल का पालन करेगी, जिसके तहत एक साल में 10 लाख नौकरियों के लिए रिक्तियां भरने का लक्ष्य है, क्योंकि छह लाख नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। रेड्डी ने कहा कि "कांग्रेस और बीआरएस कब तक इन फर्जी एक्स पर लड़ाइयों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने की थी आलोचना
कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय महिला प्रवल्लिका की कथित आत्महत्या को लेकर शनिवार को तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार की आलोचना की।  

राहुल गांधी ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं और सपनों की हत्या है। गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में, भाजपा रिश्तेदार समिति बीआरएस और भाजपा ने मिलकर अपनी अयोग्यता से राज्य को बर्बाद कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार एक नौकरी कैलेंडर जारी करेगी, एक महीने में यूपीएससी की तर्ज पर टीएसपीएससी का पुनर्गठन करेगी और एक साल के भीतर दो लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी, यह एक गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें