फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगानाः डॉक्टर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ड्राइवर बन कोरोना मरीज के शव को ट्रैक्टर पर ले गया श्मशान

Mon, 13 Jul 2020 08:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
डॉक्टर ने पेश की इंसानियत की मिसाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में कोरोना वायरस के मरीज की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में उपजे भय को दूर करने के लिए एक चिकित्सक स्वयं ही ट्रैक्टर चलाकर शव को श्मशान घाट तक लेकर गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार को एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 मरीज की मौत हो गई। जिले के इस अस्पताल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला था और शव को ले जाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रक्टर की व्यवस्था की गई।
 

एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम चालक और अन्य चालक कोरोना की वजह से मरे व्यक्ति के शव को श्मशान गृह तक ले जाने से डर रहे थे। इस डर को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर श्रीराम ने पीपीई पहनकर खुद ही ट्रक्टर चलाया और शव को श्मशान ले गए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने पीपीई समेत सभी बचाव उपकरण मुहैया कराए थे और शव को भी संक्रमण मुक्त किया गया था। श्रीराम ने बताया कि मृतक के परिजन को भी पीपीई पहनाया गया। उन्होंने बताया, 'बचाव वाले सभी कदम उठाए गए।



सभी चीजें हमने नियम के अनुसार की। नगर निगम के चालक के लिए यह नए तरह का मामला था। ट्रैक्टर सिर्फ इसलिए चलाया ताकि उसे आश्वास्त किया जा सके और यह भी दिखाया जाए कि प्रशासन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर है। सरकारी प्रशासन में खास तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें