फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवले का शरद पवार को न्योता, एनडीए में शामिल होकर बनाएं महाराष्ट्र में सरकार

Mon, 13 Jul 2020 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामदास अठावले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक ओर राजस्थान में राजनीतिक संकट समाप्त नहीं हो रहा है और दूसरी ओर भाजपा नेता महाराष्ट्र में भी सरकार बनाने की जुगत लगा रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार से एनडीए में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने पवार से कहा कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) में शामिल हों और महाराष्ट्र में उनकी पार्टी और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएं। 

विज्ञापन


ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो में आठवले ने कहा कि कांग्रेस और शिवसेना के साथ एनसीपी का गठबंधन उसके लिए फायदेमंद नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'एनसीपी के शिवसेना को समर्थन देने के फैसले से उसको कोई फायदा नहीं होने वाला। अगर पवार साहब (शरद पवार) देश के विकास और महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र से और कोष चाहते हैं तो उन्हें (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी के समर्थन का फैसला लेना चाहिए और उन्हें राजग में शामिल होने के बारे में सोचना चाहिए।'



आठवले ने कहा, 'अगर यह महाराष्ट्र में होता है तो भाजपा, आरपीआई और एनसीपी गठबंधन सरकार का गठन कर सकते हैं।' सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने वीडियो में आगे कहा, '…तब यहां (महाराष्ट्र) सरकार अच्छे से चलेगी और केंद्र महाराष्ट्र के विकास के लिए और धन आवंटित करेगा। यह शरद पवार से मेरा अनुरोध है कि वो एनडीए में शामिल होने के बारे में फैसला लें।' बता दें कि एनसीपी अभी कांग्रेस और शिवसेना के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में सरकार चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें