फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पीएम मोदी की अपील पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, 'मेरे साथ जुड़े' वाली टिप्पणी को लेकर भी दिया जवाब

Mon, 11 May 2026 05:51 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पश्चिम एशिया तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम, गैर-जरूरी खरीदारी, विदेश यात्रा और सोना खरीदने से बचने की अपील की। पीएम की इस अपील पर विपक्ष की ओर से इसे केंद्र सरकार की नाकामी बताया जा रहा है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी इसे विदेश नीति की विफलता करार दिया है।
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोने की खरीदारी रोकने के सुझाव पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलताओं पर पर्दा डालने की एक कोशिश है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐसे बयानों से सोने की खरीदारी पर एक तरह से अप्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार विदेश नीति में पूरी तरह विफल रही है। पश्चिम एशिया संघर्ष के परिणामों से निपटने के लिए इसे एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। सरकार को सर्वसम्मति बनानी चाहिए और विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें: मिल गया जवाब: 'जंग के बीच विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत', वैष्णव ने बताया पीएम ने क्यों की ईधन बचाने की अपील?
विज्ञापन


'मेरे साथ जुड़ें' वाली टिप्पणी पर भी दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को हैदराबाद में एक आधिकारिक कार्यक्रम में की गई 'मेरे साथ जुड़ें' टिप्पणी का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहा कि उस कार्यक्रम या संदर्भ में कोई राजनीति नहीं थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं के लिए शीघ्र मंजूरी के उनके अनुरोध का जवाब दे रहे थे और उन्होंने सुझाव दिया था कि राज्य को केंद्र के विकास प्रयासों में शामिल होना चाहिए।

केंद्र के सहयोग पर जताई निराशा
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राज्य परियोजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बावजूद केंद्र का सहयोग उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' (एमएमसी) बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए रेड्डी ने दावा किया कि भाजपा 'ब्रिटिश जनता पार्टी' की तरह काम करती है और लोगों को बांटने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ये नाकामी के सबूत हैं': PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं

राहुल गांधी ने भी साधा था पीएम पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह नाकामी का सबूत है। उन्होंने कहा कि 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि वह क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें