फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर राव का गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी गठबंधन खड़ा करने का मिशन तेज, की ये प्लानिंग

Sat, 28 Apr 2018 05:04 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी गठबंधन खड़ा करने का मिशन तेजी पकड़ रहा है। 

विज्ञापन


तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मुखिया राव शनिवार को तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक के कार्यवाहक अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलेंगे, जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनसे मिलने 2 मई को हैदराबाद पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


राव इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से भी मिल चुके हैं। 

राव ने शुक्रवार को टीआरएस के 17वें समग्र गठबंधन दिवस पर कहा कि वे आने वाले महीनों में सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक कर लेंगे, जिससे देश में एक गुणात्मक बदलाव आएगा। इसके जरिए हम देश के राजनीतिक ढांचे में एक भूचाल पैदा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें