फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: 'केसीआर नगर' में दो रूम वाले 1320 घरों का सीएम ने किया उद्घाटन, नर्सिंग छात्रों का बढ़ाया वजीफा

Mon, 05 Jul 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव - फोटो : ani
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री  के चंद्रशेखर राव ने राजन्ना सिरिसिला जिले के मांडेपल्ली में डिग्निटी हाउसिंग कार्यक्रम के तहत निर्मित दो रूम वाले 1,320 घरों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, तेलंगाना ने एक बयान में कहा कि सीएम केसीआर ने रविवार को शांतिनगर के मांडेपल्ली एंड नर्सिंग कॉलेज में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आईडीटीआर) का भी उद्घाटन किया। उन्होंने नर्सिंग छात्रों के लिए वजीफा भी बढ़ाया है।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री केसीआर ने यह स्पष्ट किया है कि संयुक्त करीमनगर जिले के हर गांव में संपूर्ण जमीन सिंचाई के लिए गोदावरी नदी का पानी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलेश्वरम परियोजना के निर्माण के बाद सिरसिला जिला तेलंगाना के लिए पानी का मुख्य केंद्र बन गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें