फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather updates: थोड़े विश्राम के बाद इस हफ्ते फिर सक्रिय होगा मानसून

Mon, 05 Jul 2021 03:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

7 जुलाई तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
बादल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थोड़े विश्राम के बाद मानसून के इस हफ्ते फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा, 8 जुलाई से बारिश के फिर से रफ्तार पकड़ने के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान मॉडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में इसके अनुकूल वातावरण बनने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


जून के पहले ढाई हफ्तों में अच्छी बारिश के बावजूद दक्षिण पश्चिम मानसून 19 जून से आगे नहीं बढ़ रहा था। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान को अब भी मानसून का इंतजार है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि देश में कुल मिलाकर इस महीने अच्छी बारिश के आसार हैं। उसने हालांकि कहा है कि 7 जुलाई तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें