फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दो दिन के लिए बनेंगे कुली 

Fri, 14 Apr 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दो दिन के लिए कुली बनेंगे। इस दौरान वह फंड भी इकठ्ठा करेंगे। राज्य में केसीआर के नाम से पहचाने जाने वाले राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) मंत्री विधायक  और कार्यकर्ता भी फंड इकठ्ठा करने के लिए दो-दो दिन के लिए कुली बनेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान फंड के जरिए इक्ठ्ठा होने वाली दिहाड़ी का इस्तेमाल टीआरएस के वार्षिक सम्मेलन के आयोजन में किया जाएगा। बता दें कि यह सम्मेलन 21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वारंगल में खुद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को 'गुलाबी कुली दिनालु' का नाम दिया है। राव ने यह भी बताया कि पार्टी के सदस्यों की संख्या 75 लाख हो गई है जबकि 2014 में यह 52 लाख थी। उन्होंने बताया कि पार्टी को सदस्यता राशि के रूप में 35 करोड़ एकत्रित हुए हैं जो की पार्टी के अकाउंट में ट्रांसफर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें