फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के सीएम के बदले सुर: कहा- देश चलाने के लिए थर्ड फ्रंट नहीं बल्कि वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत

Wed, 27 Apr 2022 12:55 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि  देश को चलाने के लिए एक वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत है, न कि राजनीतिक पुनर्गठन या थर्ड फ्रंट की।
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले देश में विपक्षी पार्टियों को संगठित करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने सभी नेताओं को भाजपा के खिलाफ संगठित होने के लिए कहा था लेकिन अब उनके सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। राव ने बुधवार को कहा कि देश को चलाने के लिए एक वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत है, न कि राजनीतिक पुनर्गठन या थर्ड फ्रंट की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को बहिष्कृत करने के लिए कम्युनिस्ट नेताओं के विचार को अस्वीकार कर दिया था।

विज्ञापन


पार्टी के 21वें स्थापना दिवस समारोह पर बोल रहे थे केसीआर
अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति के 21वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  राव ने कहा कि तेलंगाना अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श के रूप में उभरा है, लेकिन इसे और भी अधिक हासिल करने की जरूरत है। देश को वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत है न कि राजनीतिक मोर्चों या राजनीतिक पुनर्गठन की।  उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को हटाने के कम्युनिस्ट पार्टियों के नेताओं के विचार को ठुकरा दिया था और कहा था कि हमारा ध्यान किसी भी पार्टी को नीचे लाने पर नहीं होना चाहिए।

राव ने जल संकट और बिजली क्षेत्र की समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की
उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद देश में जल संकट और बिजली क्षेत्र की समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की।

पीएम की वीडियो कांफ्रेंस को ‘ड्रामा कांफ्रेंस’ करार दिया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने कहा कि राज्य में 2014 में टीआरसी नीत सरकार बनने के बाद से अभी तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है। केंद्र सरकार को राज्य से कर घटाने के लिए कहने का कोई अधिकार नहीं है। केसीआर ने कोविड-19 हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वीडियो कांफ्रेंस को ‘ड्रामा कांफ्रेंस’ करार दिया।
विज्ञापन


पीएम पर उठाए सवाल
राव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। उस कांफ्रेंस में उन्होंने (मोदी) ईधन पर कर घटाने की बात कही। क्या एक प्रधानमंत्री इस तरह से बात कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि यही मोदी जनता को लेकर चिंतित होते तो उनकी सरकार ने पेट्रोल/डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई होतीं, उपकर भी नहीं बढ़ाया होता।

हमने कभी भी पेट्रोल/डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाईं: केसीआर
उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन के बाद हमने कभी भी पेट्रोल/डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाईं। इन्हें केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने बढ़ाया है। हमने कर नहीं बढ़ाए हैं, फिर हमें कटौती क्यों करनी चाहिए? उन्होंने कहा कि यह अवांछित और अनावश्यक है। केसीआर ने प्रश्न किया कि क्या केंद्र सरकार को राज्यों से कर घटाने को कहने में शर्म नहीं आ रही है, जबकि कीमतें उसने बढ़ाई हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें