फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने समय पूर्व विधानसभा चुनाव करने के दिए संकेत

Mon, 03 Sep 2018 01:25 AM IST
भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (तस्वीर साभार: एएनआई)
विज्ञापन

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं क्योंकि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय करने के लिए उन्हें अधिकृत किया है।

विज्ञापन


राजधानी के बाहरी इलाके में आयोजित एक जनसभा ‘प्रगति निवेदन सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राव ने कहा कि राज्य सभा सांसद के केशव राव की अध्यक्षता में जल्दी ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो नयी योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेगी।

समय पूर्व चुनाव और विधानसभा भंग होने की खबरों का हवाला देते हुए राव ने कहा कि मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने राज्य के हित में इस मुद्दे पर निर्णय करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। मैं जब इस बारे में निर्णय करूंगा तब मैं आपको बताऊंगा।
विज्ञापन


एक घंटे के भाषण में राव ने दावा किया कि जनता प्रदेश में एक बार फिर टीआरएस की सरकार चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से राज्य के कल्याण के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों को दिल्ली की पार्टियों का गुलाम नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें