फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी लोन एप के शिकंजे में फंस कर आत्महत्या करने वाले चंद्रमोहन के परिवार की मदद के लिए सामने आईं तेलंगाना सीएम की बेटी

Mon, 01 Mar 2021 11:32 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • चीनी एप से लोन लेने के बाद कर्ज चुकाने के लिए चंद्रमोहन पर पड़ा था दबाव, लोन चुकाने में अक्षम चंद्र मोहन ने कर ली थी आत्महत्या
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित के बच्चों की स्नातक तक शिक्षा, रोजगार पाने में की मदद
विज्ञापन
Telangana CM Daughter K Kavitha with late Chandramohan Family - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता का एक और मानवीय रूप सामने आया है। कविता ने पिछले दिनों चीनी एप के जरिए लोन लेने के बाद आत्महत्या करने वाले चंद्रमोहन के परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इसके पहले मीडिया में इस खबर के सामने आने के बाद के. कविता ने पीड़ित की तीन बेटियों को स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा दिलाने और रोजगार दिलाने तक में मदद करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


निजामाबाद से पूर्व सांसद कलवाकुंतल कविता (K. Kavitha) ने एक ट्वीट कर परिवार की इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा है कि वे चंद्रमोहन की बेटियों की गार्जियन के तौर पर हमेशा उनके साथ रहेंगी और परिवार की हर संभव सहायता करेंगी। उन्होंने कहा है कि तेलंगाना का हर परिवार उनका अपना परिवार है और किसी भी स्थिति में वे तेलंगाना की जनता के साथ खड़ी हैं।


के. कविता ने अपनी संवेदना में कहा है कि जब परिवार के किसी सदस्य की दुखद मृत्यु होती है तो इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन वे चंद्रमोहन के परिवार के साथ खड़ी हैं और परिवार किसी भी समय किसी भी प्रकार की मदद के लिए उनके पास पहुंच सकता है। वे हमेशा परिवार के साथ खड़ी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें