तेलंगाना में 14 लोगों को ले जा रहा एक ऑटो रिक्शा के कुएं में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा राज्य के निजामाबाद में हुआ। पुलिस के मुताबिक, 14 यात्रियों को मुपकाल से मेंडोरा की ओर ले जा रहा ऑटो अपना नियंत्रण खो बैठा और कुएं में जा गिरा।
मरने वालों में 40 से 50 साल की चार महिलाएं थीं तो वहीं ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल हादसे के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीड़ितों के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है।