फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Politics: नई पार्टी के साथ राष्ट्रीय राजनीति में कदम रख सकते हैं KCR, TRS नेताओं से मिले संकेत

Sat, 10 Sep 2022 08:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस साल जून में केसीआर ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी। हालांकि तब नई पार्टी के विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। उस समय टीआरएस के सूत्रों ने यह भी कहा था कि नई पार्टी के लिए 'भारत राष्ट्रीय समिति' (बीआरएस), 'उज्ज्वल भारत पार्टी' और 'नया भारत पार्टी' जैसे कुछ नामों पर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन
केसीआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव एक नई राष्ट्रीय पार्टी की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का मन बना रहे हैं। पार्टी के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अभी उनके इस विचार को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अभी अटकलें लग रही हैं कि अक्तूबर में दशहरा के मौके पर वे अपनी योजना का एलान कर सकते हैं। इसे लेकर सूत्रों ने बताया कि अभी इसकी कोई समय सीमा नहीं तय की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले केसीआर एक थर्ड फ्रंट बनाने की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन


टीआरएस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कहा कि विभिन्न मोर्चों पर केंद्र की एनडीए सरकार की विफलताओं से लोग निराश हैं। देश के वर्तमान हालात को देखते हुए देश में एक नई पार्टी की जरूरत है और चंद्रशेखर राव को देश और लोगों की जरूरतों के बारे में गहरी समझ है। 

इससे पहले शुक्रवार को टीआरएस जिला इकाइयों के अध्यक्षों ने केसीआर से अपील करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के जनविरोधी शासन को समाप्त करने की जरूरत है और ये तभी होगा जब वे राष्ट्रीय राजनीति में उतरेंगे। टीआरएस विधायक और मंचेरियल जिला इकाई के अध्यक्ष बालका सुमन ने कहा कि 'हम, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष केसीआर से अपील करते हैं कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करना चाहिए और एक राष्ट्रीय पार्टी बनानी चाहिए।'
विज्ञापन


इससे पहले भी कुछ राज्य मंत्रियों सहित टीआरएस के कई अन्य नेताओं ने भी केसीआर से राष्ट्रीय राजनीति में उतरने के लिए आग्रह किया था। इन नेताओं के बयानों से संकेत मिल रहा है कि केसीआर जल्दी ही राष्ट्रीय पार्टी शुरू कर सकते हैं। वहीं, हाल के दिनों में तेलंगाना में हुई अपनी कई जनसभाओं में खुद केसीआर राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने की बात कह चुके हैं। 

इस साल जून में केसीआर ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी। हालांकि तब नई पार्टी के विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। उस समय टीआरएस के सूत्रों ने यह भी कहा था कि नई पार्टी के लिए 'भारत राष्ट्रीय समिति' (बीआरएस), 'उज्ज्वल भारत पार्टी' और 'नया भारत पार्टी' जैसे कुछ नामों पर चर्चा की गई थी। 

गौरतलब है कि केसीआर ने हाल ही में पटना में अपने बिहार के समकक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। उस दौरान केसीआर ने भाजपा मुक्त भारत का आह्वान किया था। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें