फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: केटीआर रामा राव, मन्नम कृष्ण सहित कई बीआरएस नेताओं के खिलाफ केस; 'एक्स' पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 10:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। बीआरएस नेता केटीआर के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पार्टी ने इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
केटीआर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर रामा राव, मन्नम कृष्ण और कोनाथम दिलीप कुमार सहित अन्य पार्टी सदस्यों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। नलगोंडा पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित रूप से फर्जी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नलगोंडा जिले के नकरेकल कस्बे की नगरपालिका अध्यक्ष चौगोनी राजिथा ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एसएससी तेलुगु बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में उनकी संलिप्तता के बारे में गलत जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल में फिर बवाल, भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बमबाजी; पुलिस पर मूकदर्शक बनने का आरोप

सरकार के पास केवल 'दुश्मन की दुकान'
मामले में बीआरएस विधायक कलवकुंतला संजय ने कहा, 'पिछले 15 महीनों में कांग्रेस पार्टी केवल सरकारी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। सरकार ने प्रश्नपत्र लीक होने की मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन केटीआर और अन्य के खिलाफ मामले दर्ज किए। राहुल गांधी संविधान और 'मोहब्बत की दुकान' के बारे में बोलते हैं, इस सरकार के पास केवल 'दुश्मन की दुकान' है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी, डीआरआई ने तीसरे शख्स को पकड़ा

बीआरएस विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाएगी
उन्होंने कहा कि बीआरएस विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव ला रही है, जिसमें चर्चा की जाएगी कि राज्य सरकार डीए का भुगतान कब करेगी और पीआरसी पर फिर से विचार करने की प्रक्रिया कब शुरू करेगी, जिसका वादा चुनावों के दौरान किया गया था।
विज्ञापन


तेलंगाना सरकार भी लाई प्रस्ताव
इस बीच तेलंगाना सरकार भी एक प्रस्ताव लेकर आई। प्रस्ताव में कहा गया है, '...आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 और नवीनतम जनगणना के अनुसार राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या 119 से बढ़ाकर 153 की जानी चाहिए। यह सदन केंद्र सरकार से इस उद्देश्य के लिए आवश्यक संवैधानिक संशोधन पेश करने का आग्रह करता है।'

संबंधित वीडियो



पादरी प्रवीण पगडाला की मौत सुनियोजित हत्या: वाईएस शर्मिला
इस बीच आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पादरी प्रवीण पगडाला की मौत एक सुनियोजित हत्या थी, न कि सड़क दुर्घटना। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के जाने-माने ईसाई धर्म प्रचारक पगडाला (45) मंगलवार सुबह 25 मार्च राजमुंदरी के पास मृत पाए गए थे। बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वह चागल्लू गांव में ईसाई सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोपहिया वाहन से जा रहे थे, लेकिन बाद में मृत पाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें