फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: तेलंगाना में आठ करोड़ की संपत्ति के लिए पति की हत्या, 840KM दूर कर्नाटक जाकर शव को ठिकाने लगाया

Tue, 29 Oct 2024 05:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, बंगलूरू

सार

पुलिस के अनुसार, शव तेलंगाना के व्यवसायी रमेश (54) का है, जो कुछ हफ्ते पहले लापता हो गए थे। जांच में पता चला है कि रमेश की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी पत्नी निहारिका पी (29) ने उसका कत्ल किया था।
 
विज्ञापन
हत्या की आरोपी निहारिका और उसके दो साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में आठ करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए पति की हत्या कर शव को 840 किमी दूर कर्नाटक ले जाकर ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। तीन सप्ताह पहले कॉफी बागान में मिले अज्ञात जले हुए शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने यह दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव तेलंगाना के व्यवसायी रमेश (54) का है, जो कुछ हफ्ते पहले लापता हो गए थे। जांच में पता चला है कि रमेश की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी पत्नी निहारिका पी (29) ने उसका कत्ल किया था। इस काम में निहारिक के प्रेमी निखिल और एक पशु चिकित्सक अंकुर भी शामिल हैं। उन्होंने हत्या करने के बाद शव को 840 किलोमीटर दूर कर्नाटक के कोडागु जिले में जलाया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तेलंगाना की निहारिका हरियाणा में वित्तीय घोटाले में हुई थी गिरफ्तार
निहारिका तेलंगाना के मोंगेर नगर की रहने वाली है। उसने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था और कई कंपनियों में काम किया था। निहारिका की पहली शादी कम उम्र में हो गई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया। पुलिस ने कहा कि निहारिका ने अपने छात्र जीवन में कई शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की थीं। हरियाणा में रहने के दौरान वह एक वित्तीय घोटाले में शामिल हो गई। इस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। रिहा होने के बाद वह बंगलूरू लौट आई और 2018 में रमेश से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें