फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: बीआरएस एमएलसी कविता का भाजपा पर तंज, बोलीं- देश को सोने वाला 'चौकीदार' नहीं चाहिए

Thu, 22 Dec 2022 04:54 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कविता ने भाजपा को कॉरपोरेट समर्थक बताते हुए कहा कि जब उद्योगपति कॉरपोरेट लोन के नाम पर बैंकों में जमा जनता का पैसा लूट रहे थे, तब खुद को चौकीदार बताने वाली भाजपा सोई हुई थी।
विज्ञापन
K Kavitha - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस की एमएलसी के. कविता ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कविता ने भाजपा को कॉरपोरेट समर्थक बताते हुए कहा कि जब उद्योगपति कॉरपोरेट लोन के नाम बैंकों में जमा जनता का पैसा लूट रहे थे, तब खुद को चौकीदार बताने वाली भाजपा सोई हुई थी। केंद्र सरकार के राज्यसभा में हाल ही में दिए  एक जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि देश में कॉरपोरेट्स के 19 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के के ऋण माफ कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


निजामाबाद में मीडिया से बात करते हुए कविता ने कहा कि कॉरपोरेट देश को लूटकर विदेश चले जाते हैं रहे थे, चौकीदार सोए रह जाते हैं। हमें सोने वाले 'चौकीदार' की जरूरत नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार नेता चाहिए कि इस देश की संपत्ति इस देश में रहे। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार ईमानदार है तो उसे इन सभी भगोड़ों को देश में वापस लाना चाहिए।

केंद्र के खिलाफ बीआरएस का धरना प्रदर्शन
बीआरएस नेता कविता ने आगे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों, गरीबों पर बोझ डालना और दूध-दही जैसी जरूरी वस्तुओं पर टैक्स लगाना, देश का नेतृत्व करने का सही तरीका है। केंद्र सरकार के मनरेगा कार्यों के संबंध में तेलंगाना सरकार को कथित तौर पर नोटिस जारी करने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस पार्टी केंद्र के खिलाफ शुक्रवार को राज्य में धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि बीआरएस पार्टी कृषि को मनरेगा से जोड़ने के पक्ष में है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 20 दिसंबर को संसद को बताया था कि आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 तक पिछले छह वित्त वर्षों के दौरान सरकारी बैंकों ने 11.17 लाख करोड़ की कुल राशि बट्टे खाते में डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें