फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: भीषण सड़क हादसे में बीआरएस नेता और बेटे की मौत, मौके पर चली गई दोनों की जान

Sun, 23 Jul 2023 09:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी, तभी उस तरफ से गुजर रहे लॉरी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत की खबर है। घटना शनिवार की है। बीआरएस नेता थौर्या नायक और उनका बेटा नरसिंगी से चेगुंटा जा रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, थौर्या नायक और उनका बेटा अंकित, नरसिंगी गांव से चेगुंटा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का टायर फट गया, जिससे उन्होंने कार पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी, तभी उस तरफ से गुजर रहे लॉरी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chinese loan Fraud: देश के अलग-अलग इलाकों से हैदराबाद पुलिस ने पकड़े नौ आरोपी, 712 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को रामायणपेट सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें