Telangana BJP chief Bandi Sanjay
- फोटो : ANI
तेलंगाना में भाजपा लगातार अपनी पकड़ बढ़ाती जा रही है। अब भाजपा को दक्षिण के इस राज्य में अहम कामयाबी मिली है। दरअसल भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने तेलंगाना की महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद की एमएलसी सीट जीत ली है। इसे लेकर तेलंगाना भाजपा उत्साहित है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य में प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है।
भाजपा समर्थित उम्मीदवार को मिले 13 हजार से ज्यादा वोट
बता दें कि भाजपा समर्थित एवीएन रेड्डी ने महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद एमएलसी सीट पर जीत दर्ज की है। 21 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 13436 वोट मिले। ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अतिरिक्त आयुक्त और रिटर्निग ऑफिसर प्रियंका अला ने बताया कि एमएसली चुनाव में कुल 25,868 वोट डाले गए और जीत के लिए एक उम्मीदवार को 12709 वोट पाने थे। एमएलसी का यह चुनाव 13 मार्च को हुआ था, जिसमें नौ जिलों में फैले 29720 मतदाताओँ को वोट करना था। चुनाव के दौरान 90 फीसदी वोट पड़े।
ये भी पढ़ें-
Telangana: वाईएस शर्मिला ने भाई KCR पर साधा निशाना, कहा- तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान और सीएम तालिबान
भाजपा के लिए बेहद अहम ये जीत
यह एमएसली सीट पर जीत भाजपा के लिए बेहद अहम है। भाजपा लगाातर तेलंगाना में अपने प्रभाव को बढ़ाने में जुटी है और पार्टी के शीर्ष नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। अब एमएलसी चुनाव में मिली यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली सिद्ध हो सकती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत पर कही बड़ी बात
तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय ने एमएलसी चुनाव में मिली जीत के बाद कहा कि यह तेलंगाना के एमएलसी चुनाव में भाजपा की पहली जीत है। इस चुनाव से साबित हो गया है कि राज्य भारत राष्ट्र समिति पार्टी के खिलाफ, खासकर सरकारी कर्मचारियों और पढ़े लिखे तबके में, सत्ताविरोधी लहर चल रही है। एमएलसी चुनाव से नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हो गया है।