फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना से भाजपा विधायक ने गौरक्षा के मुद्दे को लेकर दिया इस्तीफा

Mon, 13 Aug 2018 03:01 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
लोध
विज्ञापन

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने कहा है कि उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और आरोप लगाया कि वह गौरक्षा को लेकर कोई सहयोग नहीं दे रही है।

विज्ञापन


तेलंगाना विधानसभा में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोध ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण को भेज दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए हिंदू धर्म और गौरक्षा प्राथमिकता है और राजनीति बाद में आती हैं। गौरक्षा के लिए मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मैं मुद्दा कई बार सदन में लाया लेकिन पार्टी ने मुझे कोई सहयोग नहीं दिया।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मैं और गौरक्षकों की मेरी टीम सड़कों पर उतरेगी और हम राज्य में गौहत्या पर रोक लगाएंगे।’’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें