फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Polls: दो सीट पर चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्डी, कामारेड्डी से CM को देंगे चुनौती

Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी अब कामारेड्डी सीट से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
Revanth Reddy-CM KCR - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 16 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। खास बात यह है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को पार्टी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। रेवंत रेड्डी अब कामारेड्डी सीट से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती देंगे। इसके अलावा रेवंत रेड्डी कोडंगल विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में वह मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र से सांसद भी हैं।

विज्ञापन


तीसरी सूची में कांग्रेस ने पहले घोषित दो सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। आदे गजेंदर (Ade Gajender) अब वनेला अशोक की जगह बोथ-एसटी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, तुडी मेघा रेड्डी को वानापर्थी सीट से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने पहले इस सीटे से गिल्लेला चिन्ना रेड्डी को टिकट दिया था।
 

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से हटाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रही कांग्रेस 116 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। अब सिर्फ तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। कांग्रेस ने विधानसभा में विपक्ष के नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू को मधिरा-एससी सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी को भी हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वह वर्तमान में तेलंगाना की नलगोंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को एक चरण में मतदान कराया जाएगा और तीन दिसंबर को एक साथ पांच राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें