तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की रविवार को एक और सूची जारी की है। भाजपा की इस छठी सूची में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है।
मालूम हो कि 2 नवंबर को भाजपा ने 28 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें 19 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं और एसटी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं।
यहां राजस्थान के साथ ही 7 दिसंबर को मतदान होगा। 5 राज्यों में 12 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव नतीजे आएंगे। मुख्य मुकाबला चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस और कांग्रेस गठबंधन के बीच है।