फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : ‘लापता’ ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैदराबाद में मिली

Thu, 29 Nov 2018 08:23 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

तेलंगाना में सात दिसंबर को होने विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहीं 32 साल की ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता चंद्रमुखी एम बुधवार को पुलिस के सामने पेश हुईं। मंगलवार से उनके ‘लापता’ होने की खबरें आ रही थीं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शहर में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से माकपा नीत बहुजन लेफ्ट फ्रंट या बीएलएफ के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं चंद्रमुखी एम अपने घर से लापता हो गई थीं और लापता होने के संबंध में एक मामला दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त के श्रीनिवास राव ने बताया कि बुधवार देर रात वह पुलिस के सामने पेश हुईं लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां गई थीं। अधिकारी के मुताबिक, चंद्रमुखी ने पुलिस को बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। चंद्रमुखी के लापता होने की खबर मिलने के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के उनके दोस्तों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रांसजेंडरों से जुड़े संगठन की कार्यकर्ता होने के नाते चंद्रमुखी ने समुदाय पर कथित अत्याचार का विरोध किया था। चंद्रमुखी के समर्थकों ने कहा कि समुदाय के उत्थान के लिए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें