फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने 28 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Fri, 02 Nov 2018 01:38 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भाजपा ने 28 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार देर रात तक बैठक हुई। 
विज्ञापन


पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची यहां देखें 

विधानसभा चुनाव के लिए राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन


तेलंगाना चुनाव के लिए भाजपा के 28 प्रत्याशी

सिरपुर - डॉ. श्रीनिवासुलू
असिफाबाद (एसटी) - अजमिरा अथमारम नाइक
खानपुर (एसटी) - सतला अशोक
निर्मल - डॉ. ऐंडला सुवर्णा रेड्डी
निजामाबाद (शहर) - अंतला लक्ष्मीनारायण
जगित्याल - मुदुगांति रविंदर रेड्डी
रामगुंडम - बलमुरी वनीथा
सिरीसिला - मल्लागारी नरसा गौड़
सिद्दिपेट - नैनी नरोथम रेड्डी
कुकाटपल्ली - माधवराम कांथा राव
राजेंद्रनगर - बदाम बाल रेड्डी, पूर्व विधायक
शेर्लिंगैम्पली - जी योगानंद
मालकपेट - अले जिथेंद्र
चारमीनार - टी उमा महेंद्र
चंद्रयानगुट्टा - सैयद शाहेजादी
यकतपुरा - चारमानी रूपराज
बहादुरपुरा - हनीफ अली
देवारकद्रा - अग्गनी नरस्मुलू सागर
वानापार्थी - कोठा अमरेंद्र रेड्डी
नागरकुर्णूल - नेदानुरी दिलीप चारी
नागार्जुन सागर - कंकानाला निवेदिथा
अलैर - डोन्थिरी श्रीधर रेड्डी
घनपुर (स्टेशन) (एससी) - पेरुमंदला वेंकटेश्वरलू
वारंगल पश्चिम - एम धर्म राव, पूर्व विधायक
वर्धनापेट (एससी) - कोठा सारंगा राव
येलैंडू (एसटी) - मोकाल्ला नागा श्रवंथी
व्यारा (एसटी) - भुक्य रेशमा बाई (रेसिमा राठौर)
असवराओपेटा (एसटी) - डॉ. बुकी प्रसाद राव

तेलंगाना में 12 नंवबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। यहां राजस्थान के साथ ही सात दिसंबर को मतदान होगा। पांच राज्यों में 12 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें 19 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं और एसटी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं। तेलंगाना में पोलिंग स्टेशन की संख्या 32,574 है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें