फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने फिर बोला हमला, क्या पीएम ने खुद को भगवान समझ लिया है?

Mon, 03 Dec 2018 05:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच चुका है। 7 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले सियासी माहौल गर्मा गया है। यूपी के सीएम योगी के असदुद्दीन ओवैसी पर दिए बयान के बाद बयानों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा- सीएम कहते हैं कि वह हमें यहां से भगा देंगे। क्या हमें पीएम के लिए कुछ नहीं कहना चाहिए? क्या पीएम ने खुद को भगवान समझ लिया है। वह लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता हैं और उनकी आलोचना करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। 
 
बता दें कि तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह कहकर सियासी माहौल को गर्मा दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर ओवैसी को वैसे ही भागना पड़ेगा जिस तरह निजाम भागा था। इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कई आपत्तिजनक बातें कह डालीं।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेलंगाना में बुधवार यानी 5 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म होगा। टीआरएस जहां अकेले 107 सीटों पर सत्ता में वापसी के लिए चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वहां ‘प्रजा कुटामी’ (पीपुल्स एलांयस) के नाम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस के 94 सीटों पर प्रत्याशी हैं। भाजपा अकेले चुनाव मैदान में है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें