फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : दर्दनाक सड़क हादसे में 7 की मौत, चार गंभीर रुप से घायल

Wed, 21 Feb 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

तेलंगाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी मिल रही है। यह हादसा राज्य के वानापर्थी जिले में हुआ है। जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया यह हादसा बुधवार सुबह 8 बजे हुआ है। 

विज्ञापन

 


हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक कार हैदराबाद से करनूल जा रही थी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि कार की गति काफी तेज थी, यह कार पहले डिवाइडर से टकराई और पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ खड़ी कार पर जा गिरी। हादसे में घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें