फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: गुंडागर्दी की हद पार, 100 से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर किया युवती का अपहरण, सामने आया वीडियो

Sat, 10 Dec 2022 01:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 100 लोग उनके घर में घुसे और उनकी 24 साल की बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Ranga Reddy Kidnapping - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से हैरान कर देने वाला कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के आदिभटला इलाके में 100 से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर एक युवती का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं, लोगों ने घर और गाड़ी में तोड़फोड भी की। विरोध करने पर पिता को भी लाठी-डंडों से पीटा। 

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 100 लोग उनके घर में घुसे और उनकी 24 साल की बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पूरी घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई युवक एक घर में घुसकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। 


पुलिस ने महिला को छुड़ाया
उधर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपहरण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटे भर से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद महिला को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह निश्चित रूप से गंभीर अपराध है। इस मामले में नामजद आरोपी नवीन रेड्डी, रूबेन के अलावा 50 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के अलावा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें