फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना फोन टैपिंग मामला: केसीआर से SIT पूछताछ पर सियासत तेज, BRS के हमलों के बाद कांग्रेस का KTR पर पलटवार

Mon, 02 Feb 2026 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
विज्ञापन
के चंद्रशखेखर राव - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मोता रोहित ने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) से तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कविता के उस कथित बयान पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि बीआरएस सरकार के कार्यकाल में उनके पति का फोन टैप किया गया था। यह प्रतिक्रिया केटीआर द्वारा फोन टैपिंग मामले में बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) से विशेष जांच दल (एसआईटी) की पूछताछ को लेकर लगाए गए राजनीतिक बदले और ध्यान भटकाने के आरोपों के बाद आई है।
विज्ञापन


जल्द पूरी होनी चाहिए जांच: कविता
इस बीच, मीडिया से बातचीत में के कविता ने कहा कि इस मामले की जांच जल्द पूरी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि केसीआर को समन भेजा गया था और उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्होंने अपनी जानकारी के अनुसार सभी सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब जांच के नतीजों का इंतजार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: संसद में राहुल के 'चीन राग' पर भाजपा आक्रामक: रिजिजू बोले- स्पीकर का अपमान हुआ, कांग्रेस पाप के लिए माफी मांगे
विज्ञापन


जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही कांग्रेस सरकार: केटीआर
वहीं, केटीआर ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार के दो साल के शासन को तीन शब्दों में बताया- भटकाव, पतन और दुराग्रह। केटीआर का आरोप है कि सरकार जानबूझकर जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रही है, अपनी नाकामियों को छिपा रही है और दुराग्रह पूर्ण राजनीति कर रही है।

'एसआईटी ने कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया'
एक आधिकारिक बयान में केटीआर ने कहा कि एसआईटी ने संसद की ओर से बनाए गए बीएनएसएस सहित कई कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि केसीआर पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं थी। इसके बावजूद, संविधान और कानून के सम्मान में केसीआर ने जांच में पूरा सहयोग किया। केटीआर के मुताबिक, कई मामलों में अदालतें घर पर ही पूछताछ की अनुमति देती हैं, लेकिन केसीआर स्वेच्छा से एसआईटी के सामने पेश हुए और हर सवाल का विस्तार से जवाब दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद विपक्ष पर बरसे, कहा- यूपीए सरकार कई मोर्चों पर रही विफल

केटीआर के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया से पुलिस नेतृत्व, डीजीपी और एसआईटी अधिकारियों के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि बीआरएस सरकार के कार्यकाल में कोई भी गलत काम नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से कांग्रेस अफवाहों, अटकलों के जरिये केसीआर और पूर्ववर्ती सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। केटीआर ने उम्मीद जताई कि जांच पूरी होने के बाद इन राजनीतिक आरोपों पर विराम लग जाएगा।







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें