समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।
- फोटो : एक्स/@arjunrammeghwal
विवाह समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता, भाजपा सांसद और विधायक शामिल हुए और नवयुगल को आशीष प्रदान किया।
भाजपा सांसद सूर्या का विवाह समारोह।
- फोटो : एक्स/@BYVijayendra
कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद
शिवश्री स्कंदप्रसाद भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्होंने चेन्नई संस्कृत कॉलेज से मास्टर डिग्री प्राप्त की। वह बायोइंजीनियरिंग में स्नातक हैं। स्कंदप्रसाद ने मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम की डिग्री हासिल की है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर हैं। वह फिल्म निर्माता मणिरत्नम की फिल्म फ्रैंचाइज़ पोन्नियिन सेलवन में अपने गानों के लिए लोकप्रिय हैं।
अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुश्री स्कंदप्रसाद की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि शिवश्री स्कंदप्रसाद द्वारा कन्नड़ में यह प्रस्तुति प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति की भावना को खूबसूरती से उजागर करती है। इस तरह के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में एक लंबा रास्ता तय करते हैं।
संबंधित वीडियो