फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव का एलान, असम विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी राजद, समान दलों से करेगी गठबंधन

Sat, 27 Feb 2021 03:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को एलान किया कि उनकी पार्टी असम विधानसभा के चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करेगी। बता दें, बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद इससे पहले बंगाल चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा कर चुकी है। देखना होगा कि वह इन राज्यों में किस तरह चुनावी गठबंधन कर अपनी पार्टी का विस्तार करती है। 
विज्ञापन

 
वाम राज में बंगाल में था एक विधायक

राजद ने इससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करने की मंशा जताई थी। वाम मोर्चा के शासन काल में 2006 से 2011 के बीच पश्चिम बंगाल में राजद का एक विधायक था। राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए चर्चा की थी।राजद की नजर बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर कुछ सीटों पर है जहां हिंदी भाषी मतदाताओं की अच्छी खासी आबादी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें