फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : बदमाशों ने भाजपा कार्यालय और एलईडी वाहन में की तोड़फोड़, टीएमसी पर लगाया आरोप

Sat, 27 Feb 2021 03:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के कार्यालय के साथ तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है और पार्टी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों में से एक की पिटाई की, जिसे बाद में पुलिस ने बचाया और अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई। भाजपा ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।



इसके अलावा कल देर रात कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लॉन्च किए एलईडी वाहन को तोड़ा गया। पार्टी ने इसके पीछे टीएमसी के होने का दावा किया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि बदमाशों ने एक बेचारे वाहन चालक को मारा। तोड़फोड़ करने वाले बदमाश सभी लैपटॉप, मोबाइल फोन ले गए और उन्होंने सभी एलईडी लाइट्स और वाहनों की खिड़कियां भी तोड़ डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें