फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मूर्ति संग्रहालय विवाद : नेहरू मेमोरियल के निदेशक ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल

Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू
विज्ञापन
तीन मूर्ति में पूर्व प्रधानमंत्रियों की याद में संग्रहालय बनाने के सरकार के फैसले का नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) के निदेशक शक्ति सिन्हा ने बचाव करते हुए मंगलवार को कांग्रेस की आपत्ति के पीछे मकसद पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने तब चिंता नहीं जताई जब जवाहरलाल नेहरू से असंबंधित संपत्ति के कुछ हिस्सों को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए दे दिया गया था। इस बीच उन्होंने साफ किया कि प्रस्तावित संग्रहालय नेहरू की विरासत को कमजोर नहीं करेगा। 

सिन्हा बोले, तीन मूर्ति में संपत्ति का आकार घट गया है क्योंकि यहां की कुछ जमीन एनएमएमएल से संबंधित तारामंडल स्थापित करने में लग गई जबकि कुछ जमीन दिल्ली पुलिस को दे दी गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ऐसे में संग्रहालय बनने के बाद नेहरू से संबंधित अधिक जानकारी वहां होगी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्यों लोग इससे असहज हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने  एनएमएमएल के स्वरूप और संरचना को ना बदलने की अपील की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें