मुंबई उपनगरीय रेल सेवा (मुंबई लोकल) के हार्बर लाइन के ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई में आई तकनीकी खामी के कारण संचालन प्रभावित हुआ है। इस कारण क्षत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) से वडाला के बीच रेल सेवा बंद हो गई है।
रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस कारण मुंबई लोकल से सफर करने वाले लाखों लोगों पर असर पड़ा है।