फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एटीएस ने पीएम के हेलीकॉप्टर की फोटो खींचने वाले दो आरोपियों से की पूछताछ

Sun, 20 Oct 2019 08:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

  • महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) कर रही जांच
  • नागपुर हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री ने हेलीकॉप्टर से भरी थी उड़ान
  • भंडारा जिले के सकोली में रैली को संबोधित करने गए थे पीएम 
विज्ञापन
maharashtra ats
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नागपुर हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तस्वीरें खींचने को लेकर दो लोगों को पकड़ा है। दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की तस्वीरें मुंबई के एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर मिली थीं। जानकारी के अनुसार, मोदी रविवार को नागपुर हवाई अड्डा परिसर में बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सकोली गए थे। 
विज्ञापन


मोदी एक रैली को संबोधित करने के लिए सकोली जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें