फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दुबई-हैदराबाद उड़ान में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार, अश्लील नोट भी बरामद

Sun, 30 Nov 2025 10:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

Air India: एअर इंडिया की दुबई-हैदराबाद उड़ान में एक यात्री पर महिला फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। विमान के उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की सीट से चालक दल को एक अश्लील और अपमानजनक नोट भी मिला।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से हैदराबाद आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक यात्री पर एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस यात्री को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


आरजीआई हवाई अड्डे थाने के निरीक्षक कंकैया समापथी ने पीटीआई को बताया कि आरोपी केरल का रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उस पर आरोप है कि उसने सेवा देते समय महिला फ्लाइट अटेंडेंट को छुआ। चालक दल ने देखा कि यात्री नशे की हालत में था। उड़ान के हैदराबाद पहुंचने पर ग्राउंड स्टाफ और कप्तान को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद चालक दल ने शिकायत दर्ज कराई और यात्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: दो दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव; एक साल पुरानी महायुति सरकार के लिए अग्निपरीक्षा
विज्ञापन


विमान के उतरने के बाद यात्री ने दावा किया कि उसका पासपोर्ट सीट के पास कहीं खो गया था। जब चालक दल के सदस्य ढूंढने पहुंचे, तो उन्हें वहां एक नोट मिला, जिसमें अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां लिखी थीं। बताया गया कि ये टिप्पणियां चालक दल की सदस्यों को लक्ष्य बनाकर लिखी गई थीं। 

चालक दल की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (किसी महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बीएसएफ जवानों पर किया बांग्लादेशी तस्कर ने हमला, आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में एक तस्कर ढेर

आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीजीसीए ने इस साल जून में ऐसे अनुशासनहीन यात्रियों की रिपोर्ट करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए थे। डीजीसीए ने कहा था कि ऐसी घटनाओं की जानकारी उड़ान सुरक्षा प्रमुख या कैबिन सुरक्षा निदेशक को 12 घंटे के भीतर ईमेल से भेजनी होगी और विस्तृत रिपोर्ट विमान के लैंड होने के 24 घंटे के भीतर जमा करनी होगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें