फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड उपचार: कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए आगरा पहुंची टीम

Fri, 07 May 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • दिल्ली से पांच डॉक्टरों की टीम मूलचंद अस्पताल के लिए हुई रवाना
  • अब तक एक हजार से ज्यादा गंभीर मरीजों की जान बचा चुके हैं डॉक्टर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के ज्यादातर शहरों को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए कोविड उपचार पर प्रबंधन बहुत जरूरी है। इसीलिए दिल्ली से पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम आगरा के लिए रवाना हुई है। आगरा के मूलचंद अस्पताल में टीम न सिर्फ वहां के डॉक्टरों को प्रशिक्षित भी करेगी। साथ ही गंभीर मरीजों के प्रबंधन पर भी ध्यान देगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित मूलचंद अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक उनके यहां एक हजार से अधिक कोरोना मरीजों की जान बचाने में कामयाबी मिल चुकी है। आगरा के स्थानीय प्रशासन की मदद से लगातार संक्रमित रोगियों को उपचार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अस्पताल के अनुसार यूरोप, जर्मनी सहित कुछ देशों से चिकित्सीय उपकरण भी आ रहे हैं जो कि आगामी 15 मई तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कुछ हद तक संसाधनों की कमी को दूर करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन


मैनेजिंग डायरेक्टर विभु तलवार ने बताया कि आगरा में कोरोना मरीजों को उपचार देने के लिए दिल्ली से हमने विशेषज्ञों की टीम भेजी है। कोरोना उपचार को लेकर इस टीम में सभी डॉक्टर काफी बेहतर अनुभव रखते हैं। हालांकि ऑक्सीजन को लेकर परेशानियां हैं लेकिन आगरा के स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इसमें काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें