पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां डॉक्टर हड़ताल पर हैं वहीं अब शिक्षकों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उच्च वेतन और अन्य मांगों को लेकर शिक्षक कोलकाता के बिकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कोलकाता के साल्ट लेक क्षेत्र में मयूख भवनद्वीप पर शिक्षकों और पुलिस के बीच झड़प की खबर भी आई है।
West Bengal: Teachers protest at Bikash Bhavan, Kolkata demanding higher wages among other demands. pic.twitter.com/QxdAKPhq9X
दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के बाद शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल ने अब देशव्यापी रूप अख्तियार कर लिया है। सोमवार को देश के 5 लाख डॉक्टर हड़ताल में शामिल हो गए, जिससे दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है।