फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों की हड़ताल के बाद अब शिक्षक भी सड़कों पर उतरे

Mon, 17 Jun 2019 03:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता में प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां डॉक्टर हड़ताल पर हैं वहीं अब शिक्षकों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उच्च वेतन और अन्य मांगों को लेकर शिक्षक कोलकाता के बिकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कोलकाता के साल्ट लेक क्षेत्र में मयूख भवनद्वीप पर शिक्षकों और पुलिस के बीच झड़प की खबर भी आई है।

विज्ञापन


एसएसके, एमएसके और एएस के शिक्षक सोमवार को शिक्षा मंत्री से मिलने बिकास भवन जा रहे थे। तभी पुलिस ने शिक्षकों को मयूख भवन द्वीप पर जाने से रोक दिया। जिसके बाद शिक्षकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। शिक्षकों ने जब बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।  





दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के बाद शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल ने अब देशव्यापी रूप अख्तियार कर लिया है। सोमवार को देश के 5 लाख डॉक्टर हड़ताल में शामिल हो गए, जिससे दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है। 

विज्ञापन


हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलान किया है कि वह आज डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगी। 

डॉक्टरों की हड़ताल में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े 18,000 डॉक्टर और एम्स भी शामिल हो गया है। हड़ताल के कारण दिल्ली के सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं। इन अस्पतालों में नए मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें