12:18 P.M: कांग्रेस की रेणुका चौधरी का कहना है कि आंध्र प्रदेश के लोगों के प्रति हमारा समर्पण जारी है और यह सरकार हमारे उस अधिकार को वापस नहीं ले सकती है। केंद्र सरकार ने खुद का पर्दाफाश कर दिया है और वह अपने गठबंधन तक के साथ नहीं खड़ी है।
12:10 P.M: संसद में हंगामे की वजह से संसद को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
12:08 P.M: जदयू नेता केसी त्यागी का कहना है कि बड़े गठबंधन में छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं। एनडीए को कोई खतरा नहीं है लेकिन टीडीपी का एनडीए से जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
11:34 A.M: भाजपा के जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा- हमारा मानना है कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी को मुश्किल हो रही है। वह 2019 में खुद के लिए हार देख रहे हैं और इसी वजह से अपनी खोई हुई राजनीतिक क्षमता को वापस पाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आंध्र के मुख्यमंत्री से यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि आखिर उन्हें यह महसूस होने में चार साल क्यों लगे कि यह गठबंधन काम नहीं कर रहा है।
11:25 A.M:- टीडीपी सासंद जयदेव गल्ला ने कहा- भाजपा ने अपने डर्टी गेम खेलने शुरू कर दिए हैं। जो उन्होंने तमिलनाडू में किया, कैसे वे छोटे दलों को प्रोत्साहित करने और बड़े दलों के भीतर दरार बनाने की कोशिश की, अब ठीक उसी तरह की रणनीति वह आंध्र प्रधेश में करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है।
11:20 A.M: संसद में हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
11.10 AM: एमआईएम पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि उनकी पार्टी आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी क्योंकि मोदी सरकार ना केवल राज्य पुनर्गठन अधिनियम को लागू करने में विफल रही है बल्कि युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करने और मुस्लिम महिलाओं और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने में भी विफल रही है।
11.07 AM- सीताराम येचुरी का कहना है कि सीपीआई (एम) भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे को पूरा ना करना विश्वासघात है। यह संपूर्णता विफलता है और संसदीय जवाबदेही के टाल मटोल रवैये को हाइलाइट करने की जरूरत है।
11.05 AM- कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम शुरुआत से ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का समर्थन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि आंध्र के लोगों को न्याय मिले। जब अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो आपको सरकार की विफलताओं के बारे में बात करनी चाहिए, हम बहुत सारे लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
10:50 AM- अविश्वास प्रस्ताव पर ममता बनर्जी ने कहा- मैं एनडीए से अलग होने के टीडीपी के फैसले का स्वागत करती हूं। वर्तमान स्थिति में आपदा से देश को बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। मैं विपक्ष की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करती हूं कि अत्याचार, आर्थिक आपदा और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ एक साथ मिलकर काम करें।
10:38 AM- आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एन रघुवीर रेड्डी का कहना है कि कांग्रेस तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी।
10:20 AM- भाजपा और टीडीपी गठबंधन के टूटने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- हम देखेंगे की संसद में क्या होता है, कौन सी पार्टी किस राह चलेगी। यह चुनावी साल है और हर राज्य की अपनी मांग और मसले हैं, इसलिए इन पर टिप्प्णी करना सही नहीं है। यह एक रिवाज है। वास्तविक चुनाव से पहले संसद में हमेशा एक रिहर्सल होती है।
10:10 AM- आंध्र प्रदेश के मंत्री केएस जवाहर का कहना है कि भाजपा ने तेलुगू लोगों के साथ धोखा किया है। इस बार भी वे ऐसा करने में सफल हुए हैं। हम संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
10:05 AM- टीडीपी के सांसद थोटा नरसिम्हन ने कहा- हमारी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। हमने निर्णय लिया है कि हम एनडीए से बाहर होंगे।
10:00 AM- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के दफ्तर द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि टीडीपी ने एनडीए से अपना समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने यह फैसला पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और सांसदों के साथ आपातकालीन टेलिकॉन्फ्रेंसिंग में लिया। टीडीपी एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
9:50 AM- टीडीपी सांसद वाईएस चौधरी ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने साथ रहने की पूरी कोशिश की लेकिन वर्तमान सरकार ने आंध्र प्रदेश के लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज कर दिया। आपातकालीन पोलित ब्यूरो में टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से अपना समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया।
9:40 AM- टीडीपी नेताओं सीएम रमेश, थोटा नरसिम्हन, रविंद्र बाबू और दूसरे नेताओं ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा की परिभाषा ब्रेक जनता प्रॉमिस बताई। उन्होंने यह भी कहा कि हम सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।