फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TDP में बड़ा बदलाव: CM नायडू के बेटे लोकेश बने कार्यकारी अध्यक्ष, कई और नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Wed, 29 Apr 2026 02:51 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश की सियासत में बड़ा संदेश देते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी की नई कार्यकारिणी घोषित की। इसके तहत नारा लोकेश को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठन को नई दिशा देने की कोशिश की गई है। अनुभव और युवा नेतृत्व के संतुलन के साथ पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हुए विकास और मजबूत संगठन पर जोर दिया है।

विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के सीएम चेंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बुधवार को अपनी नई कार्यकारिणी समितियों का गठन किया। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री एन चेंद्रबाबू नायडू ने इन नई टीमों को शपथ दिलाई। इस दौरान उनके बेटे और आईटी मंत्री नारा लोकेश को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जो संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान नायडू ने कहा कि नई समितियों में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलन रखा गया है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी अहम पद दिए हैं, जिससे संगठन को नीचे से मजबूत किया जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने कैडर ही नेता है के सिद्धांत पर जोर दिया।

पार्टी के अनुसार, इन समितियों का गठन कई चरणों में विचार-विमर्श के बाद किया गया है, जिसमें पुराने नेताओं का सम्मान और नए लोगों को मौका दोनों को ध्यान में रखा गया। 44 साल पुरानी पार्टी को नई ऊर्जा देने के लिए यह बदलाव किया गया है। सरकार के कामकाज पर बात करते हुए नायडू ने कहा कि उनकी सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और विकास कार्यों को तेज कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है, ताकि किसानों को पानी मिल सके। साथ ही पोलावरम और अमरावती जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई धार: जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पेंटागन दौरा, यहां समझिए कैसे और कितना रहा अहम?

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के लिए खास योजना
इस दौरान सीएम नायडू ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के लिए भी राज्य सरकार की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट को फिर से फायदे में लाने की दिशा में काम हुआ है और राज्य की साख को मजबूत किया गया है। बिजली क्षेत्र में सुधार करते हुए लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा रहा और बिजली दरों को कम करने की कोशिश जारी है। इसके साथ ही नायडू ने विपक्षी पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह साजिश और गलत जानकारी फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टीडीपी विकास और सुशासन की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष बाधाएं खड़ी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Kerala Power Cuts: केरल में बिना बताए कट रही बिजली, सप्लाई बाधित होने पर भड़का आक्रोश, विपक्ष ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के नेताओं को अनुशासन में रहने की सलाह
नायडू ने अपने बयान में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने, लोगों से जुड़े रहने और विवादों से दूर रहने की अपील की। नायडू ने कहा कि नेताओं को घमंड से बचना चाहिए और आपसी मतभेदों को खत्म कर मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को आने वाले स्थानीय चुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए और विकास कार्यों के आधार पर जनता का भरोसा जीतना चाहिए। नायडू ने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में टीडीपी और उसके सहयोगी दलों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें